Jaunpur News: शिवधाम बेलवाई में छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शिवधाम बेलवाई में छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब


शाहगंज, जौनपुर। श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई के प्रसिद्ध शिवगंगा पोखरे में लोक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व छठ पूजा पर शिवधाम बेलवाई में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रथम दिन व्रती महिलाओं ने छठी मैया की आराधना करते हुए शिवधाम पोखरे के निर्मल जल में खड़ी होकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं संतान की दीर्घायु की मंगलकामना किया। वहीं आज दूसरे दिन भी भोर 4 बजे से ही महिलाओं ने जल में खड़ी होकर उगते सूर्य की आराधना किया। चारों ओर छठी मैया के भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस मौक पर दिलीप मोदनवाल पूर्व प्रधान शिवधाम बेलवाई ने बताया कि यहां डाला छठ पर्व 1991 में उप सामुदायिक केंद्र में कार्यरत ए एन एम आशालता सिंह शिव पोखरे में शुरुआत की थी। उस समय शुरू हुई यह छोटी सी धार्मिक परंपरा आज हज़ारों श्रद्धालुओं की यह पर्व आस्था और विशाल मेले का स्वरूप ले चुकी है। यह क्षेत्र की आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। ठंड को देखते हुए राहुल, सोनू सहित समाजसेवियों ने चाय वितरित करके सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर सुनीता अग्रहरि, पूनम मोदनवाल, पुष्पा गिरी, सोना अग्रहरि, उर्मिला गिरि सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!