Jaunpur News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के अंतिम दिन मंगलवार सुबह बड़ेगांव स्थित शीतला माता मंदिर घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर सिर पर डाला लिए घाट पर पहुंच गईं। बांस के सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजाई गई थी। व्रती महिलाओं ने ठंडे पानी में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य के साथ ही छठ व्रत सम्पन्न हो गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिट्टू किन्नर जी उपस्थित रहीं। उनके साथ छठ पूजा सेवा समिति के सदस्य अंकुर मोदनवाल, पवन मोदनवाल, सभापति माधव, दीपक श्रीवास्तव, सुनील मास्टर, कमलेश पान भंडार, सुरेंद्र पाल, सुनील शर्मा, पिंकू यादव, विवेक यादव, समाज बिन्द, रामबचन, ध्रुवचंद, दीपक गुप्ता, सभापति यादव, पिंटू मास्टर, आदित्य श्रीवास्तव, रिंकू यादव एडवोकेट, शिव बच्चन निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर 'जय छठी मैया' जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा जहां व्रती महिलाओं ने प्रसाद वितरण किया।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!