कृपाशंकर यादव
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की सरकार का विकास का काम अद्वितीय है। किसी भी सरकार ने आज तक इतना कार्य नही किया जनता को धनबल बाहुबली लोगों से भी दूरी बनाना चाहिये। साफ—सुथरी छवि वालों को प्राथमिकता देना चाहिए। उक्त बातें शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए भाजपा के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में योगी जी की सरकार ने विकास के लिए जितना धन अवमुक्त किया। आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। गांव—गांव तक सड़कों का जाल बिछाया गया।सड़कों का चौड़ीकरण किया गया। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां नदियों पर पुल का निर्माण नहीं हुआ हो। इस समय सरकारी अस्पतालों में आम जनता को हर तरह के इलाज की व्यवस्था है। सीटी स्कैन तथा अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। अस्पतालों में सभी जांच तथा सभी तरह के रोगों की दवाएं उपलब्ध रहती है। किसानों को सम्मान निधि हो या खाद, बीज सभी उपलब्ध रहते हैं। किसानों की उपज को सही दाम पर सरकार खरीद कर किसानों की आय बढ़ाने का काम किया जा रहा है।आज प्रदेश से गुंडाराज खत्म हो चुका है।
उन्होंने कहा कि माफिया या तो खत्म हो गए जहन्नुम में भेज दिए गए। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एमएलसी चुनाव में हार पार्टी के लोगो के लापरवाही का नतीजा है। वर्तमान में राजस्व विभाग के द्वारा जमीनी मामले में की जा रही लापरवाही को गलत बताया। अपने विधायक के कार्यकाल में जफराबाद विधानसभा में जितने विकास के काम किये हैं, वह आज भी जनता की चर्चा में है।
.jpg)





