तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने लगभग 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई किया। मामले में वांछित हरिश्चन्द्र बिन्द निवासी घाटमपुर थाना सुजानगंज को उसके घर से हिरासत में लिया गया। इस मामले में सुजानगंज थाने में मुकदमा संख्या 367/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय, कांस्टेबल श्याम सुन्दर, कांस्टेबल रवि साहनी और महिला कांस्टेबल प्रीती यादव शामिल रहीं।
.jpg)





