Jaunpur News: शाहगंज में लगा रोजगार मेला, विधायक ने दिया नियुक्ति पत्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शाहगंज में लगा रोजगार मेला, विधायक ने दिया नियुक्ति पत्र


जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता तकनीकी दक्षता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 5 नवम्बर को राधिका इण्टरनेशनल कालेज शाहंगज के परिसर में रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया जहां विभिन्न क्षेत्रों की उपस्थित कम्पनियों द्वारा शार्टलिस्ट किये गये कुल-11 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया। मेले में कुल-17 कम्पनियों में 1274 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग/साक्षात्कार दिया जिसमें से कुल 354 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक शाहगंज रमेश सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित से किया।

अतिथियों को बुकें, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि युवा देश का भविष्य एवं ताकत है। प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेला में युवाओं को उनके योग्यता एवं कौशल के अनुरूप नौकरियां निजी क्षेत्र में देकर रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर आगे बढ़ने तथा वृद्धि करने के बेहतर अवसर प्रदान कराये जा रहे है। मेले के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। साथ ही कहा कि सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को कौशल एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के योग्य बनाया जा रहा है। युवाओं की प्रतिभा एवं कौशल की सही दिशा और अवसर प्रदान करने से विकास की नई गति मिलती है। इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को प्रतिष्ठित कम्पनियों से सीधे जोड़कर पूरी मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।

रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों एवं नियोजकों सहित 17 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जहां तमाम लोगों ऑफर लेटर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान सहित तमाम अधिकारीगण, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!