अंगवस्त्र पहनाकर किया गया सम्मानित
मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में हुआ आयोजन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने रामजी यादव को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामना दिया। इस दौरान मनोज अग्रहरि ने कहा कि रामजी यादव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना हर्ष का विषय है। उनके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सूरज अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, स्वाति अग्रहरि, पम्मी अग्रहरि, रवि अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि, काजल अग्रहरि, विक्की अग्रहरि, अंजना अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, शिवम अग्रहरि, आकांक्षा अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी ने रामजी यादव का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
.jpg)





