Jaunpur News: तीन दिवसीय अंतर-विद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा दिन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तीन दिवसीय अंतर-विद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा दिन




शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में स्व. समर बहादुर सिंह तीन दिवसीय अंतर-विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम बाबू जी एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके मैच शुरू किया। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर बनाम माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के बीच मैच हुआ। एसएस पब्लिक स्कूल 1-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच डॉ. रिजवी लनर्स और डालिम्स सनबीम स्कूल के बीच हुआ जिसमें डॉ. रिजवी लनर्स 2-1 से विजयी रहा। तीसरा मैच एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर और डॉ. रिजवी लनर्स के बीच खेला गया जिसमें डॉ. रिजवी लनर्स 3-0 से विजयी रहा। चौथा मैच माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय और डालिम्स सनबीम स्कूल के बीच खेला गया जिसमें माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 2-1 से विजयी रहा।

Jaunpur News: तीन दिवसीय अंतर-विद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा दिन

इस मौके पर बताया गया कि पहला सेमीफाइनल मैच एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर और माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के बीच खेला जायेगा और दूसरा सेमीफाइनल मैच डॉ. रिजवी लनर्स और डालिम्स सनबीम स्कूल के बीच खेला जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन के टीचर विनय गुप्ता, रोमी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!