डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को अतरडीहा गांव से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान रोहित उर्फ अंकित सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी अतरडीहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ स्थानीय थाने में बीएनएस की धारा 87, 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज था। वह इस मामले में वांछित चल रहा था। बुधवार को सुबह पुलिस टीम ने उसे उसके घर के बगीचे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, कांस्टेबल सर्वेश गौड़ और बृजराज यादव शामिल रहे।
.jpg)





