बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के बर्रेपट्टी गांव में दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़ ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया जिसके बाद गौ माता को तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित करके विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती किया। गांव से आये पशुओं का उपचार करते हुये दवा का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम बुझारत यादव, डॉ. पवन प्रजापति (पशु चिकित्सा अधिकारी बक्शा), डॉ. प्रदीप यादव (उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी), अवधेश सिंह (पशुधन अधिकारी बदलापुर), अवधेश यादव (वेटरनरी फार्मासिस्ट), चंद्रसेन यादव, अखंड यादव, अवधेश यादव, कौशिक यादव, पशु मैत्री कार्यकर्ता सहित गांव के सैकड़ों पशुपालक उपस्थित रहे। वहीं पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
.jpg)





