श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) परिवार ने किया ऐतिहासिक कार्यक्रम
जौनपुर। मां लक्ष्मी पूजन समितियों की महासंस्था श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) परिवार ने अपने संस्थापक स्व. सुशील वर्मा एडवोकेट की पत्नी रीमा वर्मा को एक भव्य समारोह में सम्मानित करके एक ऐतिहासिक कार्य किया है। रीता जी को यह सम्मान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता (संस्थापक/अध्यक्ष सखी वेलफेयर ट्रस्ट) ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
उक्त अवसर पर मंचासीन अतिथियों में सपा नेता डा. विवेक यादव, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, सपा नेता जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, मुख—जबड़ा रोग विशेषज्ञ डा. प्रशांत द्विवेदी, आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान समारोह की अध्यक्षता संरक्षक डा. राम नारायण सिंह एवं संचालन संरक्षक रामजी जायसवाल ने किया।
बता दें कि स्व. सुशील वर्मा एडवोकेट ने 30 अक्टूबर 1984 को महासमिति की स्थापना किया था। पिछले कोरोना काल में हल्की सी बीमारी में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज वृक्ष के रूप में खड़ा होकर समाज में धार्मिक एवं सामाजिक कार्य कर रहा है।
सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि महासमिति के लगभग 42 वर्षीय सफरनामा में आज तक संस्थापक जी की पत्नी रीता जी का किसी भी कार्यक्रम में आगमन नहीं हुआ था। चार दशक बीतने के बाद पहली बार रीता वर्मा अपनी पुत्री स्नेहा वर्मा के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं जहां उपस्थित सभी लोगों ने हृदय से स्वागत करते हुये उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। दर्शक दीर्घा से लेकर मंच तक के हरेक व्यक्ति ने एक स्वर में कहा कि स्व. सुशील वर्मा की सामाजिकता में रीता वर्मा का अतुलनीय योगदान है जो अविस्मरणीय रहेगा।
उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, जिला विपणन अधिकारी अनिल गुप्ता, राहुल सिंह, संतोष यादव, कृष्णकान्त विश्वकर्मा, डा. आशुतोष सिंह, दीपक अग्रहरि, मनीष गांधी, राकेश वर्मा, शिवा गुप्ता, दिनेश यादव फौजी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्थापक पुत्र वैभव वर्मा ने समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुये सभी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
.jpg)





