Jaunpur News: परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की उपस्थिति में 3650 करोड़ के 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की उपस्थिति में 3650 करोड़ के 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास


अजय पाण्डेय

जौनपुर। जनपद के सार्वजनिक इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर परिसर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के भूमि पूजन, कार्य शुभारंभ एवं लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और सड़क कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंगराबादशाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में रू 3,650 करोड़ से अधिक की कुल लागत वाली 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन, कार्य शुभारंभ और लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने रू 3,210 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुकी तीन परियोजनाओं का लोकार्पण करके उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें 1,505 करोड़ की लागत से तैयार रायबरेली-प्रयागराज 4-लेन मार्ग (63 किमी), रू 1,078 करोड़ से बना जगतपुर-बाबूगंज-ऊंचाहार-आलापुर 4-लेन बाईपास व पुल (24 किमी) और रू 627 करोड़ की लागत वाला मछलीशहर-जंघई-भदोही मार्ग (49 किमी) शामिल हैं।

साथ ही यातायात को सुगम बनाने के लिए लगभग रू 400 करोड़ की 5 नई परियोजनाओं का कार्य शुभारंभ एवं भूमि पूजन भी किया गया। इसके तहत मुंगराबादशाहपुर बाईपास (4 किमी, लागत रू 198 करोड़), जौनपुर शहर के कुत्तूपुर तिराहे से सरायख्वाजा तक 4-लेन चौड़ीकरण (12 किमी, लागत रू 128 करोड़), मड़ियाहूँ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज (1.5 किमी, लागत रू 92 करोड़), लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक 4-लेन मार्ग (5 किमी, लागत रू 33 करोड़) और रामदयालगंज में सई नदी पर 2-लेन पुल (लागत रू 16 करोड़) का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों के रू 5 लाख करोड़ के ऐतिहासिक कार्य चल रहे हैं। इसमें से रू 1 लाख करोड़ के काम पूरी तरह संपन्न हो चुके हैं, रू 3 लाख करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रिया (प्रोसेस) में हैं और बाकी के कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश को प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ना होगा जिसके लिए पानी, बिजली, टेलीकम्युनिकेशन और सड़क की संरचना को सुदृढ़ करना अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां ये चारों तत्व मौजूद होते हैं, वहां विकास के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसरों का निर्माण होता है। आज उत्तर प्रदेश विकास की इसी राह पर आगे बढ़ रहा है जहां बेहतरीन सड़कें बन रही हैं और उद्योग आकर्षित हो रहे हैं।

इसके अलावा राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व सांसद बी0पी0 सरोज, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुषमा पटेल, बांके लाल सोनकर, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह, अजय शंकर दूबे, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारीग आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!