Jaunpur News: छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज


50 से अधिक सफाईकर्मियों ने सम्भाली घाट की कमान

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों की सुविधा और पूजा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बारां स्थित फक्कड़ बाबा की कुटिया के प्रांगण में बनाए जा रहे छठ घाट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घाट की साफ-सफाई और आसपास की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शनिवार को व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया।

नगर पंचायत व विकास खंड के दिशा-निर्देश पर 50 से अधिक सफाईकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। सफाईकर्मियों ने घाट के आस—पास उगी घास और झाड़ियों को साफ किया। वहीं घाट के अंदर काफी समय से जमा गंदे पानी को बाहर निकलवाया गया, ताकि छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। घाट परिसर की सफाई के साथ ही आसपास के रास्तों और पूजा स्थल को भी व्यवस्थित करने का कार्य किया गया। छठ पूजा में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष महत्व होता है। ऐसे में घाट पर जमा गंदे पानी की निकासी और साफ-सफाई को प्राथमिकता दी गई। सफाईकर्मियों की बड़ी टीम लगने से घाट परिसर की तस्वीर बदलती नजर आई।

स्थानीय लोगों की निगरानी और सहयोग से तैयारियों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। महापर्व को देखते हुए घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लोग जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें। इस अवसर पर सुरेंद्र पांडेय, मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, फलाहारी बाबा, विक्की गुप्ता, कमलाकांत मौर्य सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!