Jaunpur News: कार—बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कार—बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल




राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज—जौनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहगंज की तरफ से आ रही कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार का अगला हिस्सा भी टूट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार गोरारी निवासी राजकुमार (40) बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से शाहगंज की ओर जा रही एक कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। स्थनीय लोगों के अनुसार कार चालक मोबाइल उठाने के दौरान वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सीधे बाइक से जा टकराई। टक्कर लगते ही राजकुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस—पास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कार और चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!