मुख्य चौराहे पर पुलिस ने की वाहनों की जांच
प्रतिबन्धित पटाखों की आवाजाही पर भी रही नजर
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए खेतासराय पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। शनिवार को पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई।
इस दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, हेलमेट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। वहीं दीपावली के मद्देनजर प्रतिबंधित पटाखों की अवैध खरीद-बिक्री और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
पुलिस की इस कार्रवाई से मुख्य चौराहे पर कुछ देर तक हलचल बनी रही। अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दीपावली तक सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग और निगरानी जारी रहेगी।
.jpg)





