Jaunpur News: विशेष अभियान दिवसों पर समय से उपस्थित रहें बीएलओ

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किये गये हैं। इन विशेष अभियान तिथियों पर जनपद के समस्त मतदेय स्थलों (बूथों) पर की जाने वाली व्यवस्थाओं तथा बीएलओ के कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण एवं आकलन करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ से विशेष कार्याधिकारी शिव प्रताप शुक्ल जौनपुर का भ्रमण करेंगे। उक्त के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे विशेष अभियान दिवसों पर अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर समय से उपस्थित रहें और निरीक्षण के दौरान आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।



ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!