Jaunpur News: रघुवीर महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज

Aap Ki Ummid
follow us

तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर देश भर के शिक्षाविद्, विशेषज्ञ एवं शोधार्थी विचार-विमर्श करेंगे। संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. रंजना मिश्रा ने बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी दो दिनों तक चलेगी। इसमें विभिन्न अकादमिक सत्रों के माध्यम से शोधार्थियों द्वारा अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों, चुनौतियों, संभावनाओं एवं शिक्षा व्यवस्था में इसके प्रभावों पर व्यापक चर्चा होगी।

संगोष्ठी के प्रथम दिन आयोजित उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के पूर्व कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आईयूसीटी के निदेशक प्रो. पी.एन. सिंह करेंगे। द्वितीय दिवस आयोजित समापन सत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि होंगे तथा राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

महाविद्यालय प्रशासन इस राष्ट्रीय संगोष्ठी को एक शैक्षणिक उत्सव के रूप में आयोजित कर रहा है। आयोजन को लेकर महाविद्यालय में विशेष उत्साह का वातावरण है। विभिन्न सत्रों में देश के अनेक विद्वान एवं शोधार्थी अपने शोध पत्रों के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विविध आयामों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत करेंगे।


ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!