Jaunpur News: 30 नवम्बर तक चलेगी द्वितीय चरा का स्व—गणना

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अर्न्तगत स्व-गणना 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक की जानी है। तत्पश्चात जनसंख्या की गणना 1 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना का कार्य पूर्ण किया जाना है, यह कार्य जनपद के 10616 प्रगणक एवं पयवेक्षको को प्रशिक्षणोपरान्त उनको विभागी पहचान पत्र उपलब्ध कराते हुए आवंटित क्षेत्रान्तर्गत जनगणना कार्य पूर्ण किये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। प्रायः समाचार पत्रों के माध्यम से यह सूचना प्रकाशित हो रही है कि निजी व्यक्तियों द्वारा जनगणना की जानकारी एकत्रित की जा रही है और उनके द्वारा आधार कार्ड आदि दस्तावेजों की मांग जा रही है। उक्त के सम्बंध में जनपद के समस्त निवासियों को अवगत कराया जाता है कि किसी अनाधिकृत व्यक्ति से जनगणना सम्बधित जानकारी/दस्तावेज/ओ०टी०पी० इत्यादि की जानकारी कदापि न दें एवं अधिकृत जनगणना कर्मी द्वारा ही जनगणना सम्बंधित जानकारी साझा करें एवं किसी प्रकार का संशय होने पर जनगणना कर्मी से उसके पहचान के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करें व उनके पहचान पत्र से सन्तुष्ट होने के उपरानत जनगणना सम्बंधी जानकारी साझा करें एवं सहयोग करे। किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा यदि जनगणना सम्बंधी कोई जानकारी किसी से मांगी जाती है तो जनगणना सेल के कन्ट्रोल रूम फोन नं0 05452-796970 पर इसकी सूचना दें, ताकि ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जा सके।

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!