Jaunpur News: रोडवेज कर्मचारियों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को शाहगंज रोडवेज डिपो परिसर में कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए राज्य सरकार से उनके समाधान की मांग किया। धरने की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पीएल बोस तथा संचालन शाखा मंत्री विवेक सिंह ने किया। कर्मचारियों ने संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग किया।

धरने के दौरान चार सूत्रीय मांगें प्रमुखता से उठाई गईं। इनमें संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के देय वेतन, आउटसोर्स कर्मियों के वेतन तथा प्रोत्साहन भत्तों की दरों का पुनरीक्षण कराने, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाने, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना रहित पुरस्कार (नो एक्सीडेंट) का भुगतान करने की मांग शामिल रही।

इस अवसर पर अमृत उके (उपाध्यक्ष एवं संविदा चालक), विश्वनाथ (उपाध्यक्ष), राकेश यादव (पूर्व अध्यक्ष), रामसूरत, रामकुमार यादव, विजय यादव, अरुण कुमार, सभाजीत, विनोद कुमार, राधेश्याम, दीपक, राकेश गुप्ता, शिवम सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!