Jaunpur News: शाहगंज नगर पालिका को मिले नये अधिशासी अधिकारी

Aap Ki Ummid
follow us

रविन्द्र मोहन ने सम्भाली जिम्मेदारी, भरथना (इटावा) से तत्काल प्रभाव से हुआ तबादला

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद में नए अधिशासी अधिकारी की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-4 की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार रविन्द्र मोहन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भरथना (इटावा) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए शाहगंज नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। शासन के इस आदेश के बाद अब नगर पालिका परिषद शाहगंज के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी रविन्द्र मोहन संभालेंगे। उनके आगमन से नगर पालिका के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!