Jaunpur News: रामतेज यादव जी मानवता की प्रतिमूर्ति थे: डा. देवेन्द्र प्रताप

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रामतेज यादव जी मानवता की प्रतिमूर्ति थे: डा. देवेन्द्र प्रताप


राजा साहब के जन्म जयन्ती पर तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। राजा साहब राम तेज यादव मानवता की प्रतिमूर्ति थे। वे मेरे सहपाठी ही नहीं, बल्कि अभिन्न मित्र थे। उक्त विचार स्व. राजा साहब राम तेज यादव के जन्म जयंती पर राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष व राज कॉलेज के पूर्व प्रबंधक डॉ देवेंद्र प्रताप उपाध्याय ने कही। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मित्र का स्मरण करते ही मेरे आंखों से आंसू छलक पड़े।

इसी क्रम में राजा साहब के बड़े पुत्र शिक्षक राजेश यादव ने कहा कि पिता जी समाज में सुख से ज्यादा लोगों के दुख में पहुंचते थे। जितना बन पड़ता था लोगों की मदद भी करते थे। राजा साहब के ज्यादातर कार्यों में साथ रहने वाले उनके पुत्र दिनेश यादव ने नेपाल से पिताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये।

शिक्षाविद डॉ ब्रजेश यदुवंशी ने कहा कि मेरे पिताजी भारतीय संस्कृति, धर्म और दर्शन के प्रकांड विद्वान थे। उनका जीवन ज्ञान, सादगी और मानवता को समर्पित रहा। उन्होंने हमें कभी धन-संपत्ति की नहीं, बल्कि मानवता, ईमानदारी और चरित्र की शिक्षा दी। उनका मानना था - मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी उसका चरित्र है। उनके लिए धर्म का अर्थ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि मानव सेवा था। आज वे सशरीर हमारे बीच नहीं हैं परंतु उनके संस्कार आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

राजा साहब रामतेज यादव उद्यान सेहमलपुर में आयोजित समारोह में परिवार की मुखिया रंजना यादव, विनोद यादव, पौत्र सौरभ यादव, गौरव यादव, आदर्श यदुवंशी, प्रखर यादव, अर्पित यदुवंशी, यथार्थ यादव, पौत्री शिक्षा यादव, दीक्षा यादव, जाह्नवी यादव, उपासना यादव, पुत्रवधू सुशीला यादव, निशा यादव, आशा यदुवंशी, सुषमा यादव सहित तमाम शुभचिंतक उपस्थित रहे जिन्होंने राजा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!