शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के मियांपुर में संचालित सूर्यबली सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुये उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक विजेन्द्र सिंह, डायरेक्टर शिवम सिंह, प्रधानाचार्य डॉ० ममता सिंह, मनीषा सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही आदर्शों और विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)





