Jaunpur News: शिक्षक, शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षक संगठन के हित में करें मतदान: अंजनी श्रीवास्तव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शिक्षक, शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षक संगठन के हित में करें मतदान: अंजनी श्रीवास्तव


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उ.प्र.मा.शि. संघ मूल संगठन पांडेय गुट के प्रदेश मंत्री अंजनी श्रीवास्तव ने जनपद के पदाधिकारियों के साथ दर्जनों विद्यालयों में सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से सम्पर्क किया और आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव में शिक्षकों और शिक्षिका बहनों से जात पात, राजनैतिक दल और अवकाशप्राप्त शिक्षक प्रत्याशी से सावधान रहने को कहा।

यह शिक्षक MLC चुनाव है। इसमें राजनैतिक दल का कोई काम नहीं है। अवकाश प्राप्त शिक्षक भी कभी शिक्षकों का हित नहीं कर सकता है। राजनैतिक दल शिक्षक चुनाव में भागीदारी कर के शिक्षक संगठन को समाप्त करने की चेष्टा कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब शिक्षक प्रतिनिधि राजनैतिक दल का रहेगा तो वह शिक्षक विरोधी नीतियों का भी विरोध नहीं कर पायेगा। हमारी पेंशन चली गई। सामूहिक बीमा चला गया यदि आप नहीं चेते तो वेतन भी चला जायेगा। सरकार आउट सोर्सिंग का प्रयोग कर रही है। बिहार में मानदेय पर शिक्षक रक्खे गये हैं, वही स्थित यहाँ भी होने वाली है।

आप सभी उ.प्र.मा.शि. संघ मूल संगठन पांडेय गुट, जिसने बड़े संघर्षों के बाद हमें सरकार से वेतन और ट्रेजरी से पेंशन दिलाया था, के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल जो कार्यरत हैं। वे सदैव शिक्षक हितों के लिए संघर्ष रत रहते हैं और सभी शिक्षक साथियों और शिक्षिका बहनों का सम्मान करते हैं। आगामी 23 अक्टूबर को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनायें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक मौर्य, जिला मंत्री अभिषेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, राम प्रताप, संत लाल, गीतम सिंह, ऋषिकेशर्, सूरज कुमार, आलोक यादव सहित तमाम शिक्षक प्रदेश मंत्री अंजनी श्रीवास्तव के साथ रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!