Jaunpur News: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने पर ईशान राम का हुआ भव्य स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने पर ईशान राम का हुआ भव्य स्वागत


समर्थकों में दिखा उत्साह, बधाई देने वालों का लगा तांता

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद ईशान राम जायसवाल के पहली बार नगर आगमन पर समर्थकों और नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

श्री जायसवाल की संगठनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी। अब जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस नियुक्ति को जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नगर आगमन पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा भारत को विश्व में और अधिक सशक्त एवं अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

स्वागत एवं बधाई देने वालों में मनोज अग्रहरि, सिम अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरि, पल्लू, राहुल अन्ना, अजेंद्र अग्रहरि, श्रवण अग्रहरि, मनीष गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, अर्पित जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, हर्ष अग्रहरि सहित तमाम लोग प्रमुख रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!