अजय पाण्डेय
जौनपुर। सिविल कोर्ट में फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता मिन्ना लाल तिवारी का गुरुवार को ओलन्दगंज स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 89 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार मछलीशहर तहसील क्षेत्र के महापुर गांव निवासी हरिहर प्रसाद तिवारी के पुत्र मिन्ना लाल सिविल कोर्ट जौनपुर में 1965 से अपने वकालत की शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ता रहे बल्देव जी मेहरोत्रा के यहां सूर्यबली यादव एडवोकेट के साथ शुरुआत किया था। इनके पुत्र राहुल तिवारी एडवोकेट भी अधिवक्ता हैं तथा ज्येष्ठ पुत्र विजय प्रताप तिवारी राज डिग्री कालेज में सेवारत हैं। वह अपने पीछे 2 पुत्र और 3 पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये।
बता दें कि मिन्ना लाल जी 89 वर्ष अपने जीवन के अमूल्य 61 साल दीवानी न्यायालय जौनपुर को दिए। उनके निधन का समाचार सुनकर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में महाराष्ट्र की पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री मनीष सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता तेज बहादुर सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, दुष्यंत सिंह, गौरीशंकर मिश्रा, पत्रकार राम दयाल दुबे, सतेंद्र बहादुर सिंह, रमेश चंद उपाध्याय, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी लाल बहादुर पाल के साथ तमाम अधिवक्ता, व्यापारी, राजनेता, पत्रकारगण प्रमुख रहे। श्री तिवारी का अंतिम संस्कार आदि गंगा गोमती के पावन तट राम घाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार के पहले मिन्ना लाल जी के शव को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के परिसर में लाया गया जहां भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनके शव पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
.jpg)






