6 नवम्बर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय अनुष्ठान को लेकर सौंपा गया पत्रक
जौनपुर। मां लक्ष्मी पूजनोत्सव को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह एवं जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अतिरिक्त उपजिलाधिकारी से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा।
महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में उपरोक्त अधिकारियों से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि आगामी 6 नवम्बर से पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव का भव्य आयोजन शुरू होगा। इसके बाबत जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की बात रखी गयी जिस पर अधिकारियों ने कहा कि शासनादेश का पालन करते हुये सभी उचित सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।
प्रतिनिधिमण्डल में महासमिति के संरक्षक रामजी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, महासचिव संतोष यादव, आलोक सेठ, शुभांशू जायसवाल, सचिव वैभव वर्मा, श्यामधनी यादव एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
.jpg)








