Jaunpur News: भारत यात्रा का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भारत यात्रा का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत


साहू समाज ने प्रीति गुप्ता को किया सम्मानित

जौनपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में भारत यात्रा का साहू धर्मशाला सभागार में भव्य स्वागत समारोह हुआ जहां सामाजिक एकता, सेवा, संस्कार एवं स्वाभिमान को मजबूत करने के संकल्प के साथ समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता करके सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं भारत यात्रा के संयोजक मुख्य अतिथि एस.पी. गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा) कार्यक्रम अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रदेश युवा कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव साहू, जिला कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष योगेश साहू, कार्यक्रम संयोजक नन्हकऊ गुप्ता, साहू कल्याण समिति अध्यक्ष अशोक गुप्ता, साहू धर्मशाला अध्यक्ष सतीश चन्द्र गुप्ता, स्वतंत्र साहू, राष्ट्रीय युवा सह सचिव चंदन साहू, अर्पित साहू आदि ने महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। साथ ही सभागार में उपस्थित जन समूह ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता के भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर साहू समाज ने लोगों एवं मातृ शक्तियों ने अत्यंत उत्साह के साथ स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि एसपी गुप्ता ने कहा कि भारत यात्रा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता, सेवा, संस्कार तथा स्वाभिमान की भावना को प्रोत्साहित करना और समाज को संगठित करना है, ताकि समाज संगठित रूप से आगे बढ़ सके।

इसी क्रम में प्रीति गुप्ता ने सभी उपस्थित समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया तथा लोगों से एकजुट होकर सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। समारोह में महासभा जौनपुर के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य एवं भारी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर धर्मचन्द गुप्ता प्रवक्ता, नन्हकऊ गुप्ता, फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, पवन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद साहू, यशवंत गुप्ता पत्रकार, रामजी गुप्ता, संरक्षक घनश्याम साहू, अरविंद बैंकर, संतोष साहू सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की एकता को समाज की प्रगति का आधार बताते हुये आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!