Jaunpur News: पुष्पक विमान से नगर भ्रमण के बाद रामलीला मंच पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: पुष्पक विमान से नगर भ्रमण के बाद रामलीला मंच पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव में भरत मिलाप का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम और भरत का मिलन देखने के लिए रामलीला मंच पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुये। भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान राम-जानकी पंचायती मंदिर से निकला और मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकला। इस शोभायात्रा में करीब 25 झांकियां शामिल थीं जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा।

Jaunpur News: पुष्पक विमान से नगर भ्रमण के बाद रामलीला मंच पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नगर भ्रमण के बाद पुष्पक विमान रामलीला मंच पर पहुंचा। यहां भगवान श्रीराम और भरत का मिलन हुआ। चारों भाइयों के इस मिलन को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए और उन्होंने फूलों की बारिश कर जयकारे लगाये। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख मार्गों, शोभायात्रा और मिलन स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए थे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस की मदद की।

यह ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम सौरभ अग्रहरि के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संगठन में संरक्षक मुकेश अग्रहरि, उप संरक्षक मुकेश चंद्र अग्रहरि, उपाध्यक्ष राजन अग्रहरि समेत कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है।



ads

ads

ads

ads

ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!