अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व की तैयारियों को लेकर सुबह से ही बाजार में चहल-पहल देखने को मिली। व्रती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों ने पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री के साथ फल, मिठाई, खिलौने और अन्य जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी किया।
रामपुर बाजार में फल एवं मिठाई की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। पर्व के लिए विभिन्न प्रकार के फल खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचते रहे। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानों पर भी काफी रौनक रही। परिवार के साथ बाजार पहुंचे लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी किया।
जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। दुकानदारों ने बताया कि पर्व को देखते हुए उन्होंने पहले से ही फल, मिठाई, खिलौने और अन्य सामान का पर्याप्त स्टॉक रखा था। शाम होते-होते बाजार में भीड़ और बढ़ गई।
बाजार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कई स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। दुकानों के आस—पास लोगों की भीड़ लगी रही। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों के साथ खरीदारी करने पहुंचे परिवारों ने बाजार की रौनक को और बढ़ा दिया। जीवित्पुत्रिका के चलते पूरे रामपुर बाजार का माहौल भक्तिमय और उत्सव जैसा नजर आया।
.jpg)





