Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों में वितरित किया गया मिष्ठान व पाठ्य सामग्री

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों में वितरित किया गया मिष्ठान व पाठ्य सामग्री


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। निषाद पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष निषाद ने चौकियां धाम स्थित रचना विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को केक, मिठाई, फल, समोसे, पेंसिल, इरेजर, कॉपी वितरित किया। साथ ही कहा कि अपने लिये तो सब जीते है, दूसरों के लिए जीना ही तो जिंदगी है। इस दौरान आशीष ने अपने छोटे बेटे देवांश का जन्मदिन भी बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर अजय निषाद जिला महासचिव निषाद पार्टी, प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, सुशील प्रजापति, पिंटू निषाद, गौतम निषाद, तरुण वर्मा, बॉबी निषाद, मनी निषाद, हिमांशु मोदनवाल, मोहित प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, मोहित यादव, मसूद आलम, रोहित प्रजापति, अभिनाश निषाद मुक्कू, प्रदीप निषाद, ऋषि चौहान, साहिल गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!