Jaunpur News: पंचायत भवन मटियाही में मनाया गया अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पंचायत भवन मटियाही में मनाया गया अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस


65 किशोरियों ने लिया सशक्त बनने का संकल्प

तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। नारी चेतना फाउंडेशन एवं डी.एम.ए. हौसला प्रोजेक्ट के तहत पंचायत भवन मटियाही में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 5 ग्राम पंचायतों की 65 किशोरियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बालिका शिक्षा, अधिकार, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नी बेगम ने बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहीं मिशन शक्ति प्रभारी ओम प्रकाश उपाध्याय और हेड कांस्टेबल साक्षी ने महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 1098 व 112 की जानकारी दी। पीयर एजुकेटर जोया ने शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में किशोरियों ने शिक्षा को प्राथमिकता देने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!