Jaunpur News: शारदीय नवरात्रि महोत्सव में मातृशक्तियां प्रस्तुत करेंगी डांडिया नाइट

Aap Ki Ummid
follow us

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे से लक्ष्मी नारायण वाटिका शाहगंज में आयोजित होगा।

महोत्सव में मातृशक्तियों द्वारा विशेष डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

डांडिया नाइट में संगीता बलराम अग्रहरी, सीमा सुनील अग्रहरी, प्रीति गुरु दयाल  अग्रहरी, नूपुर मनोज अग्रहरी एवं रानी पंकज अग्रहरी की प्रमुख भूमिका रहेगी। आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर नवरात्रि महोत्सव की खुशियों में शामिल होने की अपील की है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!