सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को सिकरारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सिकरारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक शुक्ला पुत्र अरुण शुक्ला निवासी ग्राम बभनौली थाना सिकरारा जनपद जौनपुर रूप में बतायी गयी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध सिकरारा थाने में लूट से संबंधित मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थाना सिकरारा की पुलिस टीम शामिल रही।
.jpg)






