शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शहर के सिटी स्टेशन निकट ओवरब्रिज के समीप स्थित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। अष्टमी पर सुबह से लेकर देर रात्रि तक मां काली का दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। मां दक्षिणा काली के दर्शन करने के लिए दूर-दराज से लोग काफी संख्या में यहां पर आते हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना सन् 1984 में हुई। यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है। कलयुग में काली जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर डा. विनोद कन्नौजिया, शिक्षक नेता अंजनी श्रीवास्तव, आरडी चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






