विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव में गुरुवार शाम जमीन संबंधी विवाद हुई मारपीट व इलाज के दौरान राजकुमार गोड़ की हत्या के मामले में आरोपित किए गए चार लोगों को पुलिस ने कीनाराम मठ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया। एसआई राजेश्वर पांडेय व सुरेश तिवारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे थे। इसी दौरान सूत्रों से जानकारी मिली कि हत्या में आरोपित हरिहरपुर स्थित कीनाराम मठ पर मौजूद हैं। पुलिस ने तत्परता से आरोपित परसादीपुर (उमरवार) निवासी राजकुमार वर्मा, राहुल वर्मा, राजीव वर्मा उर्फ राजू, रामप्रीत वर्मा उर्फ बद्धू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल विजय यादव और रिजर्व कांस्टेबल दुलेश चौधरी भी शामिल रहे।
.jpg)





