Jaunpur News: देवी जागरण में रात भर भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे श्रद्धालु

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: देवी जागरण में रात भर भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे श्रद्धालु


जैगहां बाजार में गूंजे माता रानी के जयकारे

पत्रकारों एवं समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के बीच क्षेत्र के जैगहां बाजार में आयोजित भव्य देवी जागरण में श्रद्धालु रातभर भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। अवसर था सर्वोदय सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित देवी जागरण एवं सम्मान समारोह का। इस दौरान समाज में अहम योगदान देने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान गायिका अर्चना देवी, उजाला और गायक राकेश जौनपुरिया ने माता रानी की आराधना और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव—विभोर कर दिया। भक्ति की ऐसी बयार बही कि देर रात तक श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे। आयोजन स्थल पर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। समिति के अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने कहा कि चार दशक का यह सफर केवल धार्मिक आयोजनों की परंपरा नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है। पूर्वजों द्वारा शुरू की गई इस धार्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों और समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे लोगों का सम्मान करना समिति के लिए गौरव की बात है।

समारोह में पत्रकारों और समाजसेवियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को आवाज देते हैं जबकि समाजसेवी निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता कर मानवता की मिसाल पेश करते हैं। दोनों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम मोदनवाल ने किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। देवी जागरण और सम्मान समारोह ने जहां धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा दी, वहीं सामाजिक एकता, सेवा और समर्पण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर राकेश मोदनवाल, बच्चा मोदनवाल, अशोक यादव, सोनू मौर्य, मनीष, विशाल मोदनवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!