Jaunpur News: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे ट्रैक्टर से बाइक सवार दो युवक घायल

Aap Ki Ummid
follow us

एक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहरावा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम इटौरी-कोइरिडिहा मार्ग पर दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे ट्रैक्टर के सामने बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सन्दहा गांव निवासी अनुज (15) और नीरज (20) शनिवार को बाइक से जौनपुर गए थे। शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इटौरी की तरफ दुर्गा माता की प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक ट्रैक्टर के सामने गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!