Jaunpur News: डीएम ने मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीएम ने मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण




जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन की उपस्थिति में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में प्रथम मतदान अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान संबंधी दायित्वों तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!