Jaunpur News: आशीर्वाद नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आशीर्वाद नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित


अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आशीर्वाद नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज छितौना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील शशि के निर्देशन तथा पूर्णकालिक सचिव सुशील सिंह की देख—रेख में संपन्न हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत गीत प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला प्राधिकरण के सचिव ने वृद्धजनों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

डॉ. दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय ने वृद्धजनों को प्राप्त कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दिया तो देवेन्द्र यादव काउंसलर परिवार न्यायालय ने वृद्धजनों के प्रति पारिवारिक जिम्मेदारियों तथा प्रेम, सम्मान और भावनात्मक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. विनोद कुमार अस्थि रोग विशेषज्ञ ने वृद्धावस्था में हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा नियमित व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. अंजू कन्नौजिया एमबीबीएस, एमएस एवं कंसल्टेंट ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य, नियमित चिकित्सा जांच और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बतायी। शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों को वृद्धजनों के कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुरेश कन्नौजिया वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व संचालन अशोक कुमार ने किया। कालेज के प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, दीपमाला पाण्डेय, ओम प्रकाश चक्रवर्ती, श्यामजीत, दीपक, पवन यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!