Jaunpur News: अन्तिम तर्पण के साथ पितरों को दी गयी विदाई

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अन्तिम तर्पण के साथ पितरों को दी गयी विदाई


अजय पाण्डेय

जौनपुर। पितृ विसर्जन पर लोगों ने पितरों जिनकी वजह से जीवित हैं, को विधि विधान से विदा किया गया। लोगों ने चावल खीर, फल, मिठाई, पुष्प, जल, दुग्ध, घी, गुड़ के साथ अग्नि में हवन करने के साथ अर्पित किया। साथ ही प्रार्थना किया कि अपना मार्गदर्शन दृश्य एवं अदृश्य रूप में देते हुये सद्बुद्धि दे सन्मार्ग पर प्रेषित करें, हमारी पीढ़ियां अनंत काल तक चलती रहे। हम भी जीवन पर्यंत पिंडदान तर्पण करते रहे। साथ ही हमें स्वस्थ देशभक्त और सनातन भक्त रहने का आशीर्वाद देने के अलावा दिन एवं अक्षय यश कीर्ति भी प्रदान करें। इसके बाद कुत्ता, कौवा, चींटी और गाय को भी समस्त उपर्युक्त सामग्री अर्पित की गयी। अपने मातृ एवं पितृ कुल के अलावा सभी सगे—सम्बन्धित, मित्रगण, परिचितों और अखंड भारत तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को अर्पित करने वाले समस्त पितरों को भी उपर्युक्त वस्तुएं अर्पित करके उनसे प्रार्थना किया गया कि सूक्ष्म ऊर्जा के रूप में निकलने वाले इस सामग्री को धुएं और अग्नि के रूप में स्वीकार करें।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!