पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा लायंस सप्ताह के अन्तर्गत शुक्रवार को तुलसी उद्यान पार्क रामलीला मैदान शाहगंज में सुबह 7 बजे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम अरुण पांडेय द्वारा किया गया। इस दौरान पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जायसवाल, क्लब अध्यक्ष सतीश गुप्ता, मनोज जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, सचिव रितेश आर्य, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। सभी सदस्यों ने पौधरोपण में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधों से पर्यावरण संतुलित रहता है और हमें शुद्ध वायु मिलती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से “हरित आज, स्वस्थ कल” का संदेश दिया गया। लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने और सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
.jpg)





