Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने दिव्यांग बच्चों को वितरित किया पौष्टिक आहार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने दिव्यांग बच्चों को वितरित किया पौष्टिक आहार


चन्दन अग्रहरि

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा 2 से 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सर्विस वीक के अंतर्गत सेवा एवं मानवता की भावना से प्रेरित होकर दिव्यांग बच्चों के लिए पौष्टिक आहार एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं आवश्यकताओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा उनके साथ अपनत्व एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम संयोजक राजेश किशोर के नेतृत्व में विद्यालय में अध्ययनरत 59 दिव्यांग बच्चों को पौष्टिक आहार एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों को आहार के रूप में केला, सेब, बिस्किट एवं चिप्स आदि प्रदान किए गए। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इस मौके पर संस्थापक/अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बच्चों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था भविष्य में भी बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच सेवा करना ही सच्ची मानवता है।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के सदस्यों द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की क्लब के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्लब के सभी सम्मानित सदस्य, विद्यालय प्रबंधन, अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!