सप्तमी पर देर रात तक गूंजते रहे जयकारे, समिति ने वितरित किया प्रसाद
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भदेठी गांव में पोखर के पास शिव मंदिर पर जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन और आरती में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। शाम से लेकर रात करीब 10 बजे तक पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। आरती के दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आस—पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन करने पहुंचे।
जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। दुर्गा पूजा पंडाल में सुजीत तिवारी, देवी प्रसाद गुप्ता, विशाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, मोल गुप्ता, तहसीलदार प्रधान, कल्पना नाथ राजभर, राम प्रसाद राजभर, महेंद्र राजभर, महेंद्र कोटेदार, डॉ. मोहन राजभर, डॉ. नीरज, अखिलेश, राधेश्याम, झिन्कू राजभर, गुड्डू कश्यप, आदित्य गुप्ता, गुलाब गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






