Jaunpur News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रिया ने जीता स्वर्ण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रिया ने जीता स्वर्ण


कश्मीर में 21 से 27 अक्टूबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 27 अक्टूबर तक गंदरबल कश्मीर में आयोजित हुई। ताइक्वांडो की अंडर 17 की यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता इस वर्ष युवा सेवा एवं खेल निदेशालय जम्मू कश्मीर द्वारा की गई। मुख्य कोच आशुतोष सिंह एडवोकेट एएस ताइक्वांडो क्लब (महाराणा प्रताप इंडोर हाल टीडी पीजी कालेज) ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम में बालिका वर्ग के अंडर 17 आयु वर्ग के अंडर 55 भार वर्ग में चयनित एकेडमी की खिलाड़ी रिया यादव ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। रिया यादव महाराणा प्रताप इंडोर हाल टीडी पीजी कॉलेज में प्रशिक्षणरत है जो महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज की छात्र है।

मुख्य कोच श्री सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा एवं खेल मामले भारत सरकार तथा भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त है। 12वीं तक सम्पूर्ण भारत के सभी शैक्षणिक बोर्डो के स्वर्ण पदक विजेता इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होते है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 (बालक एवं बालिका) तीन आयु वर्गों में हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह वाराणसी मंडल एवं जिले में प्रथम बार है कि इस प्रतियोगिता में किसी खिलाड़ी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। इसी प्रतियोगिता में एएस ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी अंश मौर्या का चयन अंडर 17 वर्ग के ही अंडर 55 भार वर्ग में सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय टीम मे हुआ। अंश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया परंतु पदक से वंचित रह गए। रिया का चयन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के ऑफिसियल नेशनल के लिए भी हुआ है। रिया की इस उपलब्धि पर एएस क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ियों अमीष प्रसाद, सरोजिनी सिंह, राजवीर सिंह, विक्रांत साहनी सहित अन्य ने शुभकामना देते हुये उज्वल भविष्य की कामना किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!