राम केवट संवाद सुनकर दर्शक हुये भाव-विभोर
गोपीपुर की रामलीला में राम केवट का हुआ भव्य मंचन
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के अन्तर्गत गोपीपुर (कजगांव) में 178 वर्ष से हो रही ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात की रामलीला में रामकेवट संवाद, मारीच सीता हरण लीला व सुग्रीव राम मित्रता का भाव पूर्ण मंचन हुआ। सोमवार रात की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एसपी राम मोहन सिंह व ग्राम प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह ने फीता काटकर व राम, लक्ष्मण, सीता की आरती उतार करके किया।
इस मौके पर राम मोहन सिंह ने कहा कि राम के आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने अंदर समाहित करना चाहिए और सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। रामलीला मंचन में रामकेवट संवाद में ‘मांगी नाव न केवट आना कहहूं तुम्हार मरम न हम जाना’ संवाद सुनकर पंडाल में श्रोता भावुक हो उठे। केवट भगवान राम के वन जाते समय प्रभु राम से यह बात कहता था। राजा दशरथ ने कैकेयी के चारों वचनों को पूरा करने के लिए राम वन गमन को विवश हो जाते हैं। तब राम से खुद वन गमन का प्रस्ताव मान लेते हैं। महाराज दशरथ को समझाते हैं और सीता व लक्ष्मण के साथ स्वयं मंत्री सुमंत के साथ प्रस्थान कर जाते हैं। अयोध्या की सीमा से सुमंत को वापस कर देते हैं और उसके बाद खुद वहीं से पैदल चलकर नदी के पास पहुंचते हैं। नदी पार करने के लिए केवट को बुलाया। केवट आने पर प्रभू राम को पहचान जाता है और नदी पार कराने से मना कर देता है।
प्रभु राम कारण पूछते हैं तो केवट कहता है कि आपको बैठाने से मेरा नौका औरत बन जायेगी तो मैं क्या करूंगा, इसलिये आपके पांव को पखारने के बाद ही बैठा सकता हूं। फिर प्रभु राम के सहमत से वह उनके पांव को पखार करके नौका में बैठाकर नदी पार कराया। यह मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गये। दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाये जिससे पूरा पण्डाल भक्तिमय हो गया। दूसरे दृश्य में रावण द्वारा सीता का हरण मंचन हुआ और उसी दौरान मां सीता को बचाने के लिए जटायूं और रावण का युद्ध हुआ जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। रामलीला का संचालन अमित सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रबंधक संतोष सिंह, डायरेक्टर मनोज सिंह, उप डायरेक्टर सूर्यभान सिंह, अध्यक्ष प्रधान आरती अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष सत्य पाल सिंह, संरक्षक रविन्द्र बहादुर सिंह, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, हरिकेश सिंह, राय साहब, संजू गुप्ता, धीरज धनेजा, अनिल सिंह, टोनू सिंह, विभु, शिवा सिंह, रजनीश चौबे, अनुज सिंह, भीम यादव, शैलेश यादव, विपिन सिंह, मीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)






