डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भिखनापुर गेट के पास शनिवार दोपहर नीलगाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतक धर्मा उरांव निवासी खरका, थाना गुमला, झारखंड खुटहन थाना क्षेत्र के उसरौली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर वह ट्रैक्टर पर सवार होकर भगासा जा रहा था। भिखनापुर गेट के पास अचानक सामने नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर मोड़ा जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरने के बाद पलट गया।
इस दौरान धर्मा उरांव ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सरीता ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
.jpg)





