तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सोनहिता निवासी तस्लीमा बानो पुत्री सैफुद्दीन ने प्रथम प्रयास में ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तस्लीमा की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में तस्लीमा बानो ने डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज खेमपुर सुजानगंज से जिला टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया था। अब प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। उनकी इस सफलता को मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है।
कालेज के प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य नन्हकू यादव, प्रधानाचार्य जय प्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक अमर बहादुर पाल, ग्राम प्रधान सोनहिता विनय सिंह सहित भूलन यादव, नरेंद्र यादव, मुस्ताज अली, सलमान हाशमी, हल्लू मौर्या, हाफिज इरशाद अहमद, सलीम, अनवर, सुभाष बीडीसी, वाजिद शेख, शकील, बेचन सहित अन्य उपस्थित लोगों ने तस्लीमा को बधाई दिया।
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने तस्लीमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये आशा व्यक्त किया कि तस्लीमा आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
.jpg)






