बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पठखौली गांव में बैनामे की जमीन और मकान पर कब्जे के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ओम प्रकाश दुबे ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने वर्ष 1962 में जमीन और तीन पक्के कमरों का बैनामा कराया था। इस संपत्ति को लेकर अदालत ने 21 मार्च 2013 को उनके पक्ष में आदेश दिया था। आरोप है कि 4 अक्टूबर को राजेंद्र प्रसाद दुबे, महेंद्र दुबे, भागमनी देवी, पिंकी देवी और प्रीति देवी ने कमरों का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया तथा जमीन पर मवेशी बांध दिए। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि पांचों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Jaunpur News: बैनामे की जमीन पर कब्जे का आरोप, 5 पर मुकदमा दर्ज
अक्टूबर 11, 2026
follow us
.jpg)





