Jaunpur News: मां शीतला के दरबार में सजी भक्ति की जागरण में झूमे श्रद्धालु

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मां शीतला के दरबार में सजी भक्ति की जागरण में झूमे श्रद्धालु


शिवनन्दन मौर्य एवं निशा नम्रता के भजनों ने बांधा समां

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि पर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री शीतला माता मंदिर परिसर में भव्य जागरण हुआ। इस दौरान मां शीतला के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और लोगों ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना किया। श्री शीतला माता मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक रवि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, अध्यक्ष राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष अजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता किया। जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में शाहगंज के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम उपस्थित रहे। ट्रस्ट की ओर से उन्हें माल्यार्पण करते हुये माता रानी की प्रतिमा भेंट करके सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू राम यादव को भी प्रबंधक रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने माला पहनाकर सम्मानित किया।

भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

जागरण की सांस्कृतिक एवं धार्मिक संध्या में महुआ चैनल फेम शिवनंदन मौर्य ‘शिव सम्राट’ ने अपनी मधुर आवाज में माता रानी के भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं सुप्रसिद्ध गायिका निशा नम्रता ने भी अपनी सुरीली आवाज में माता के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन बिट्टू किन्नर ने कुशलतापूर्वक किया।

आयोजन में सभी का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय सिंह एडवोकेट, राजीव रतन श्रीवास्तव एडवोकेट, श्रवण यादव एडवोकेट, सुभाष, राजेश बिंद सहित बड़ागांव के अलावा आस—पास के गांवों से आए ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन में लोगों ने सहयोग और श्रमदान कर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।




ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!