बेटियां हर क्षेत्र में साबित कर रहीं अपनी काबिलियत
बालिका शिक्षा एवं नारी सम्मान का दिया संदेश
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्र पर सेंट थॉमस मार्ग स्थित प्राइमरी पाठशाला परिसर में कन्या पूजनोत्सव हुआ। कार्यक्रम में विधायक रमेश सिंह ने 300 से अधिक कन्याओं का विधि-विधान से पूजन करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और आरती उतारकर उन्हें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के रूप में सम्मानित किया। पूजन के उपरांत छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश सिंह ने विद्यालय परिसर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से आई कन्याओं का पूजन किया गया। विधायक ने छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं स्कूल बैग और स्टेशनरी किट पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह, अशोक कुमार, ओम प्रकाश, अभिषेक सिंह, ओपी सिंह, भादी प्रधान मनोज मौर्य सहित भाजपा के पदाधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
.jpg)






