Jaunpur News: माधोपट्टी गांव की मुस्कान हरियाणा में बनी पीसीएस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: माधोपट्टी गांव की मुस्कान हरियाणा में बनी पीसीएस


जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माधोपट्टी गांव की मुस्कान सिंह का हरियाणा पीसीएस में चयन हुआ है। क्वालीफाई की खबर से पूरे गांव में खुशी व्याप्त हो गयी। उक्त गांव निवासी नवीन सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एसआई रोपण जिले में तैनात थे। उन्होंने वीआरएस ले लिया था। उनके पुत्र नवनीत सिंह 30 वर्ष के है। वह रिलायंस गैस कम्पमी में बतौर प्रबंधक तैनात है। पुत्री मुस्कान सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कामर्स से एमए किया। उसके बाद मुस्कान दिल्ली जाकर कोचिंग पढ़ने लगी। कोचिंग पढ़ने के बाद कुछ माह पूर्व से प्रयागराज आ गयी। वहां पर सेल्फ अध्ययन करने लगी। गुरुवार हरियाणा पीसीएस के रिजल्ट आया। उसमें मुस्कान का चयन हो गया। ज्ञात हो नौ वर्ष पहले वर्ष 2016 में मुस्कान के चाचा रितेश सिंह अलाएड पीसीएस होकर तहसीलदार बने थे।तब से गांव में कोई बड़े पद पर नही चुना गया था। मुस्कान ने कहा कि मुझे मेरे गाँव के इतिहास व मेरे पापा व चाचा की प्रेरणा मिली। मुझे हर हाल में पीसीएस बनना था।मेरी कड़ी मेहनत व परिवार के लोगो के आशीर्वाद से पीसीएस बनने का मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही अब एक बार माधोपट्टी गांव से कई अन्य लोग भी सिविल सर्विसेज में आएंगे। पिता नवीन सिंह ने कहा कि परिवार व गांव काफी खुश है।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!